ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव आज, सांसद मोहम्मद जावेद करेंगे पेश

28269ca911a127e262172c8db2da1579
0 0
Read Time:2 Minute, 6 Second

नई दिल्ली, 10 मार्च । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव को लेकर संसद में मंगलवार को हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष ने इस मुद्दे पर सदन में चर्चा कराने की मांग की।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया संकट पर सदन में बहस कराने की मांग की। विपक्षी दलों के सदस्यों ने नारेबाजी करते हुए सरकार से इस विषय पर वक्तव्य और चर्चा कराने की मांग की।

इस बीच लोकसभा में आज अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष की ओर से अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जाना है। प्रस्ताव में उन पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की गई है।

लोकसभा की कार्यसूची के अनुसार, बिहार के किशनगंज से सांसद मोहम्मद जावेद इस प्रस्ताव को पेश करेंगे। प्रस्ताव को पेश करने के लिए आवश्यक 50 सांसदों का समर्थन मिलने के कारण इसे स्वीकार किया गया है और इस पर आज ही चर्चा कराई जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार को भी पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों ने लोकसभा में हंगामा किया था। दो बार स्थगन के बाद सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित करनी पड़ी थी। उस दौरान कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्य आसन के समीप पहुंचकर नारेबाजी कर रहे थे और राहुल गांधी को बोलने की अनुमति देने की मांग कर रहे थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish