संदिग्ध हालात में विवाहिता ने तोड़ा दम, हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

18
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second

देहरादून: थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक नव विवाहिता संदिग्ध मौत हो गयी। मृतिका के भाई की शिकायत के आधार पर पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज किया है। जिसके बाद नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायालय में पेश किया।

जानकारी के अनुसार, मृतका कहकशा आलम का निकाह 19 नवंबर 2025 को देहरादून के रिस्पना नगर निवासी शहबाज आलम के साथ हुआ था। मृतका के भाई सलमान आसिफ, जो रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शादी के समय उनकी ओर से ससुराल पक्ष की मांग के अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर कहकशा को लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा।

परिजनों के अनुसार, 18 फरवरी 2026 को कहकशा ने फोन पर बताया था कि उसके ससुराल वाले प्लॉट खरीदने के लिए 50 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। इसके बाद 3 मार्च की रात करीब 11 बजे भी उसने अपने मायके वालों को फोन कर कहा था कि पति और परिवार के अन्य सदस्य उस पर रुपये लाने का दबाव बना रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उसी रात करीब 1ः30 बजे ससुर यासीन का फोन आया और उन्होंने बताया कि कहकशा की तबीयत अचानक खराब हो गई है।

सूचना मिलने के बाद परिवार देहरादून पहुंचा, जहां अस्पताल में पता चला कि महिला को ससुराल पक्ष मृत अवस्था में ही लेकर आया था। मायके पक्ष ने आरोप लगाया है कि पति शहबाज, सास खुशनुदा, ससुर यासीन, देवर सरताज और ननद शबनम ने दहेज के लालच में मिलकर उनकी बहन की हत्या कर दी। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish