होर्मुज रूट बंद होने से तेल आयात पर ब्रेक, सरकार की नए सप्लायर्स पर नजर

15
0 0
Read Time:1 Minute, 20 Second

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजराइल युद्ध के बीच भारत के पास अब सिर्फ 25 दिनों का क्रूड ऑयल यानी कच्चा तेल और रिफाइंड ऑयल का स्टॉक बचा है। सरकारी सूत्रों ने यह अपडेट दी है। हालांकि सरकार अभी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाएगी। दरअसल, ईरान ने स्ट्रैट ऑफ होर्मुज को बंद करने का ऐलान कर दिया है। साथ ही ईरान की सेना ने चेतावनी दी है कि इस रूट से अगर कोई भी जहाज गुजरता है, तो उसे आग लगा दी जाएगी।

ओमान और ईरान के बीच स्थित यह रूट दुनिया के ऑयल बिजनेस के लिए सबसे जरूरी माना जाता है। होर्मुज रूट के बंद होने से दुनिया के कई देशों की तेल सप्लाई पर प्रभाव पड़ेगा, जिसमें भारत समेत एशियाई देशों पर सबसे ज्यादा असर होगा। इस संकट के बीच भारत सरकार तेल आयात के लिए नए सप्लायर्स की तलाश कर रही है, ताकि जनता परेशान न हो।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish