नशामुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत 300 नशीले इंजेक्शन बरामद, आरोपी गिरफ्ता

5
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second

हल्द्वानी। डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

लालकुआं पुलिस ने 300 अवैध नशीले इंजेक्शनों के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी, लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण व कोतवाली लालकुआं के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान सुभाषनगर बैरियर के पास से अभियुक्त मोहम्मद रफी पुत्र शकील अहमद, निवासी वार्ड नंबर 14 उजालानगर, बनभूलपुरा (जनपद नैनीताल) को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से कुल 300 अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह उक्त इंजेक्शन बहेड़ी फाटक, बरेली निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाया था। पुलिस ने मामले में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोत्तरी करते हुए संबंधित सप्लायर के विरुद्ध भी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है, ताकि नशा तस्करी के बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया जा सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish