हिमाचल में अभी धूप, पर 27 फरवरी से करवट लेगा मौसम; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

2
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

शिमला, 24 फ़रवरी । हिमाचल प्रदेश में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 फरवरी को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और कुछ जगहों पर वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि विभाग ने किसी तरह का मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है। इससे व्यापक असर की आशंका फिलहाल कम मानी जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 फरवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क और साफ रहने के आसार हैं। इसके बाद 27 और 28 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से ऊपरी इलाकों खासकर लाहौल-स्पीति, किन्नौर, कुल्लू और चंबा जिलों की ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। निचले और मैदानी इलाकों में मौसम में बहुत बड़ा बदलाव फिलहाल अपेक्षित नहीं है।

पूर्वानुमान यह भी संकेत देता है कि 1 और 2 मार्च को एक बार फिर मौसम साफ रहने की संभावना है। यानी संभावित गतिविधि अल्पकालिक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र पर एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके कारण यह हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

पिछले कई दिनों से प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंगलवार को राज्य का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। धूप खिलने से दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है, हालांकि जनजातीय और ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड अभी भी बरकरार है।

लाहौल-स्पीति क्षेत्र में सर्दी का असर सबसे ज्यादा दिख रहा है। ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.7 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसेरी में भी पारा माइनस 5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इससे साफ है कि ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में अभी ठंड का प्रकोप पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।

मंगलवार को शिमला में न्यूनतम तापमान 7.8, सुंदरनगर 8.9, भुंतर 7.2, कल्पा 0.8, धर्मशाला 10.6, ऊना 8.6, नाहन 9.7, पालमपुर 9.5, सोलन 6.2, मनाली 3.1, कांगड़ा 10.3, मंडी 9.5, बिलासपुर 10.5, जुब्बड़हट्टी 9.4, सेओबाग 5.5, बरठीं 9.6, कसौली 10.2, पांवटा साहिब 14.0, सराहन 5.5, देहरा गोपीपुर 13.0 और नेरी 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish