हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,वन विभाग में मचा हड़कंप

images - 2026-02-23T121857.010
0 0
Read Time:2 Minute, 52 Second

 उधम सिंह नगर। जिले के गदरपुर क्षेत्र में एक हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों की मौत हो गई। इसके बाद वन विभाग में हडकंप मच गया। हाथी का शव तराई केंद्रीय वन प्रभाग के पीपल पड़ाव रेंज अंतर्गत तिलपुरी गांव के पास मिला है। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे मामले की गंभीरता से जांच की। हाथी की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही असली वजह सामने आएगी।
उधम सिंह नगर के गदरपुर क्षेत्र के तिलपुरी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को गांव के निकट एक जंगली हाथी मृत अवस्था में मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी वन विभाग को दी। डीएफओ रमेश चंद तिवारी के निर्देशन में विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया गयां।
डीएफओ रमेश चंद तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हाथी की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हाथी की मृत्यु प्राकृतिक कारणों से हुई या इसके पीछे कोई अन्य वजह है। वन विभाग की टीम मौके से साक्ष्य जुटा चुकी है और आसपास के क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि हाथी के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। घटना के बाद से तिलपुरी गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। वन विभाग ने एहतियातन आसपास के गांवों के लोगों से सतर्क रहने और जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की है। साथ ही टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
फिलहाल वन विभाग पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish