बोलेरो और बाइक की सीधी भिड़ंत, शिक्षिका की मौके पर ही दर्दनाक मौत

6
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

देहरादूनः राजधानी देहरादून के विकासनगर में भीषण हादसा हुआ है। जहां एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने भिंड़त हुई है। घटना में महिला शिक्षिका की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़े है। बताया गया कि प्रधानायाध्यापक अपने सहकर्मी शिक्षक के साथ स्कूल की छुट्टी के बाद बाइक से घर लौट रही थी। तभी उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है।  

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण सड़क दुर्घटना सहसपुर थाना क्षेत्र के हर्बटपुर और धर्मावाला के बीच हुई है। जहां शुक्रवार शाम को एक बोलेरो गाड़ी और बाइक की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक शिक्षिका की मौके पर मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य शिक्षक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। जबकि गंभीर घायल शिक्षक को नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए देहरादून इंद्रेश हॉस्पिटल रेफर किया गया।

घटना में मृतका की पहचान सुशीला बिजोला (उम्र 59 साल) निवासी विकासनगर के रूप में हुई है। वह राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रतीतपुर में बतौर प्रधानायाध्यापक के रूप में कार्यरत थी। जबकि सहकर्मी शिक्षक प्रवीण वर्मा गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लिया है। परिजनों की तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish