बेंगलुरु में भारत का ‘विजय शंखनाद’: नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर डेविस कप क्वालिफायर के दूसरे दौर में पहुंचा भारत

6665364965a13819984a19704a46c72b
0 0
Read Time:3 Minute, 44 Second

गलुरु, 09 फ़रवरी । दक्षिणेश्वर सुरेश के निर्णायक मुकाबले में दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने नीदरलैंड्स को 3-2 से हराकर डेविस कप क्वालिफायर राउंड-1 में शानदार जीत दर्ज की। एसएम कृष्णा टेनिस स्टेडियम, बेंगलुरु में रविवार को खेले गए इस मुकाबले में दर्ज की गई इस शानदार जीत से भारत सितंबर में होने वाले क्वालिफायर के दूसरे राउंड में पहुंच गया है, जहां दांव होगा आठ टीमों के डेविस कप फाइनल्स में जगह बनाने का।

निर्णायक पांचवें रबर में सुरेश ने गाइ डेन आउडेन को 6-4, 7-6 (4) से हराते हुए भारत को यादगार जीत दिलाई। दबाव भरे इस मुकाबले में सुरेश ने कुल 15 ऐस लगाए। उन्होंने पहले सेट के सातवें गेम में ब्रेक हासिल कर बढ़त बनाई, जबकि दूसरा सेट बेहद रोमांचक रहा। दोनों खिलाड़ी 6-6 तक सर्विस बचाने में सफल रहे, लेकिन टाईब्रेक में सुरेश ने संयम दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

दिन की शुरुआत से पहले मुकाबला 1-1 की बराबरी पर था। पहले मैच में सुरेश और युकी भांबरी की भारतीय जोड़ी ने डेविड पेल और सैंडर अरेंड्स को 7-6 (0), 3-6, 7-6 (1) से हराकर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाई। हालांकि इसके बाद जेस्पर डी जोंग ने वापसी करते हुए सुमित नागल को 5-7, 6-1, 6-4 से हराया और स्कोर 2-2 कर दिया।

भारतीय टीम के कप्तान रोहित राजपाल ने सुमित नागल की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा,“पिछले 10 दिन हमारे लिए मुश्किल रहे हैं। हमारी नंबर एक खिलाड़ी सुमित नागल चोट से जूझ रहे थे। यह सुमित नागल का 50 प्रतिशत प्रदर्शन भी नहीं था। अगर वह पूरी तरह फिट होते तो कहानी कुछ और होती। इसके बावजूद उन्होंने शेर की तरह लड़ाई लड़ी, टीम का नेतृत्व किया, जैसा कि भारत के नंबर एक खिलाड़ी को करना चाहिए।”

सुरेश पर बात करते हुए कप्तान राजपाल ने कहा,“वह मेरा ट्रंप कार्ड हैं, जिसे मैं हर बार इस्तेमाल करता हूं और हर बार वह काम करता है।”

अपने प्रदर्शन और मानसिक तैयारी पर बोलते हुए सुरेश ने कहा,“6 फीट 6 इंच की ऊंचाई के साथ मैं भारत का इकलौता इतना लंबा खिलाड़ी हूं, इसलिए मुझे अपनी ताकत का पूरा इस्तेमाल करना होता है। मैं हर दिन सर्विस की प्रैक्टिस करता हूं। निरंतरता ही सबसे अहम है। अहम मौकों पर मैं खुद से कहता हूं कि यह मैंने लाखों बार किया है, यह सिर्फ एक और बॉल है।”

सुरेश के इस ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ मुकाबला जीतकर डेविस कप अभियान को मजबूती से आगे बढ़ाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish