मजबूत अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ा भारत, बजट विकास का रोडमैप: केंद्रीय मंत्री शेखावत

8674a896da5149907caae8f90de1b673
0 0
Read Time:4 Minute, 42 Second

शिमला, 08 फ़रवरी । केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था निराशा और अस्थिरता के दौर से निकलकर मजबूत स्थिति में पहुंची है। शिमला में रविवार को बजट 2026 को लेकर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में चौथे स्थान पर खड़ा है और तेजी से तीसरे स्थान की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश भ्रष्टाचार, नीतिगत अनिश्चितता और आर्थिक ठहराव जैसी चुनौतियों से जूझ रहा था, लेकिन पिछले वर्षों में लिए गए निर्णायक फैसलों और संरचनात्मक सुधारों ने देश की आर्थिक दिशा बदल दी है। उनके अनुसार बजट 2026 निरंतरता, सुधार और सर्वसमावेशी विकास पर आधारित बजट है, जिसका उद्देश्य स्थिर और मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आम लोगों को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है।

शेखावत ने कहा कि सरकार ने बजट में मैन्युफैक्चरिंग, विरासत संरक्षण, एमएसएमई सशक्तिकरण, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी विकास, सतत विकास और आर्थिक स्थिरता जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने बताया कि इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश को बढ़ाकर लगभग 12.5 लाख करोड़ रुपये किया गया है, जिससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि भारत ने मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जो देश 2014 में मोबाइल निर्माण में सीमित भूमिका निभाता था, वह आज दुनिया के बड़े स्मार्टफोन निर्माताओं और निर्यातकों में शामिल हो चुका है। बजट में बायोफार्मा, सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, क्रिटिकल मिनरल्स, ग्रीन हाइड्रोजन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और केमिकल पार्क जैसे भविष्य के क्षेत्रों को भी विशेष प्रोत्साहन दिया गया है, ताकि आने वाले वर्षों में औद्योगिक विकास को नई गति मिल सके।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत करने के लिए 100 करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड, टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म के विस्तार और सस्ते ऋण की व्यवस्था की गई है। साथ ही टियर-2 और टियर-3 शहरों को आर्थिक केंद्र के रूप में विकसित करने, पर्यटन और विरासत शहरों को सशक्त बनाने तथा शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, किसान और गरीब कल्याण है। उनके अनुसार पिछले वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं और तेजी से बढ़ते मध्यम वर्ग की जरूरतों को पूरा करना भी सरकार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि बजट तैयार करने से पहले युवाओं और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से सुझाव लेकर शिक्षा, रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में योजनाएं बनाई गई हैं।

शेखावत ने कहा कि आत्मनिर्भरता और सतत विकास आज राष्ट्रीय सुरक्षा और आर्थिक मजबूती दोनों के लिए जरूरी हैं। उनके अनुसार बजट 2026 भारत को विकसित, सक्षम, सुरक्षित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी दस्तावेज है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish