संघर्षविराम के बीच इजरायली गोलीबारी से 23 फिलिस्तीनियों की मौत

2
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

गाजा: गाजा में लागू हुए संघर्षविराम के बाद एक बार फिर दहल गया है। इजरायली गोलीबारी से कम से कम 23 फिलिस्तीनी मारे गए। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इजरायल का दावा है कि आतंकवादियों की ओर से की गई फायरिंग में उसका एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके जवाब में उसने कार्रवाई की। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, मारे गए लोगों में सात महिलाएं और पांच बच्चे हैं। अस्पताल ने बताया कि बुधवार सुबह इजरायली सैनिकों ने उत्तरी गाजा के तुफाह इलाके में एक इमारत पर गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए, जिनमें से अधिकांश एक ही परिवार के सदस्य थे। बता दें कि 10 अक्तूबर, 2025 को लागू हुए संघर्षविराम के बाद फिलिस्तीनियों की मौत की नई घटना है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, समझौते लागू होने के बाद से इजरायली गोलीबारी में 530 से अधिक फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं।

गाजा शहर के शिफा अस्पताल के निदेशक डॉ मोहम्मद अबू सेल्मिया ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि गाजा पट्टी में हमारे लोगों के खिलाफ नरसंहार वाली जंग जारी है। बताते चलें कि मिस्र और गाजा को जोडऩे वाली राफा क्रॉसिंग पर मंगलवार को मिस्र से गाजा पट्टी लौट रहे फिलिस्तीनियों का दूसरा समूह पहुंचा। यह क्रॉसिंग सोमवार को फिर से खोली गई थी। रिपोट्र्स के मुताबिक, यह समूह दिन में पहले क्रॉसिंग के मिस्र वाले हिस्से में पहुंचा था ताकि गाजा लौटने से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सके। इन्हें पहले मिस्र के अस्पतालों में चिकित्सा उपचार मिला था। इस बीच, सोमवार शाम को राफा क्रॉसिंग पार करने के बाद 12 लोगों को ले जा रही एक बस गाजा के खान यूनिस पहुंची।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish