बहादराबाद पुलिस ने नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपित को नीमराना से किया गिरफ्तार

download (42)
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

हरिद्वार, 04 फ़रवरी। बहादराबाद थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के आरोपित को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अपह्ता को सकुशल बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक 20 जनवरी को थाना बहादराबाद निवासी पीड़िता के पिता ने पुलिस को नामजद तहरीर देकर अपनी नाबलिग पुत्री उम्र करीब 14 वर्ष को आरोपित संजय निवासी ग्राम श्यामलाल पुरवा, जिला सीतापुर (उप्र) के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।

नाबालिग के अपहरण के मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल ने शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके साथ ही थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने सीआईयू हरिद्वार के व सर्विलांस के सहयोग से आरोपित को कस्बा व थाना नीमराना, जिला कोटपुतली-बहरोड़ (राजस्थान) से हिरासत में लिया। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपित के कब्जे से अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस आज आरोपित को हरिद्वार लेकर आयी तथा मुकदमें में पॉक्सो की धाराओं को जोड़ते हुए आरोपित का चालान कर दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish