राज्यपाल से पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी की शिष्टाचार भेंट

IMG-20260203-WA0766
0 0
Read Time:3 Minute, 32 Second

देहरादून,03 फरवरी 2026 । मंगलवार को लोक भवन देहरादून में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री भगत सिंह कोश्यारी ने शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने श्री कोश्यारी को पद्म भूषण सम्मान के लिए चयनित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने कहा कि यह सम्मान उनके दीर्घ सार्वजनिक जीवन, राष्ट्र सेवा और सामाजिक योगदान का प्रतीक है।
भेंट के दौरान राज्य के विकास, समसामयिक विषयों एवं सामा

द बलोचिस्तान पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने आज नुश्की जिले के अहमदवाल इलाके में पाकिस्तान की सेना के शिविरों सहित कई चौकियों पर कब्जा कर लिया है। अहमदवाल नुश्की शहर से 20 किलोमीटर दूर है। इसके अलावा नुश्की से 34 किलोमीटर दूर स्थित गुलगौर में पाकिस्तान की सेना की चौकी को भी नियंत्रण में ले लिया है। बीएलए के लड़ाकों ने सेना के सभी हथियार और युद्ध सामग्री को हथिया लिया है।

बीएलए ने नुश्की समेत 12 शहरों में पाकिस्तान सेना के शिविरों और चौकियों पर एक साथ हमले किए हैं। नुश्की शहर के बाहरी हिस्से में बीएलए और सेना के बीच गोलीबारी जारी है। पाकिस्तान के रेलवे विभाग ने क्वेटा से चमन तक चलने वाली घरेलू रेल सेवा को निलंबित करने की घोषणा की है। विभाग ने कहा है कि कराची से क्वेटा जाने वाली बोलन मेल सेवा 12 फरवरी तक निलंबित रहेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, बलोचिस्तान से इंदौर मलिक और चमन तक चलने वाली ट्रेन सेवा के निलंबन के कारण विभाग को 30 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

इस बीच पंजाब को बलोचिस्तान से जोड़ने वाला डीआई खान लोरालाई राष्ट्रीय राजमार्ग और क्वेटा से ताफ्तान जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग भी पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों ने मंगलवार को बलोचिस्तान में हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा की और आग्रह किया कि इन घृणित आतंकवादी कृत्यों के अपराधियों, योजनाकारों, वित्तीय सहायतादाताओं और संरक्षकों को जवाबदेह ठहराया जाए और उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish