लूणकरणसर स्टेशन पर दो ट्रेनों का ठहराव

94261b221bf850bf644dbbce02936894
0 0
Read Time:1 Minute, 22 Second

जोधपुर, 28 जनवरी । रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर एवं हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर-हजूर साहिब नांदेड रेलसेवाओं का लूणकरणसर स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर आगामी आदेशों तक ठहराव दिया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार गाड़ी संख्या 16311 श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा तीन फरवरी से लूणकरणसर स्टेशन पर 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान व गाड़ी संख्या 16312 तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दो फरवरी से 21.36 बजे आगमन व 21.38 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं गाड़ी संख्या 22723, हजूर साहिब नांदेड-श्रीगंगानगर रेलसेवा छह फरवरी से लूणकरणसर स्टेशन पर 14.36 बजे आगमन व 14.38 व गाड़ी संख्या 22724 श्रीगंगानगर- हजूर साहिब नांदेड रेलसेवा 31 जनवरी से 17.27 बजे आगमन व 17.29 बजे प्रस्थान करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish