गैस सिलेंडर फटा, दो घायल

images - 2026-01-28T182353.259
0 0
Read Time:2 Minute, 5 Second

हरिद्वार, 28 जनवरी । रूड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में रामपुर चुंगी के पास देर रात गैस लीक होने के कारण एक चाय की दुकान में अचानक ही आग लग गई। कुछ ही देर में आग गैस के छोटे सिलेंडर तक पहुंच गई। जिस कारण गैस का छोटा सिलेंडर फट गया है। गैस सिलेंडर के फटने के कारण दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

बता दें की रामपुर चुंगी के पास स्थित एक चाय की दुकान में देर रात गैस लीक होने के कारण आग लग गई। इससे पहले दुकानदार कुछ समझ पाता तब तक आग गैस के छोटे सिलेंडर तक पहुंच गई। आग इतनी भयानक थी। आग ने गैस के छोटे सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। जिस कारण गैस का छोटा सिलेंडर फट गया। गैस के छोटे सिलेंडर के फटने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनको उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने आज बातचीत में बताया कि आग लगने की घटना हुई है। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं, लेकिन फायर ब्रिगेड को सूचना नहीं मिल पाई है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish