नेरवा में चरस के साथ तस्कर काबू

49025d0c0afe6e8a016afaa9f56c651f (2)
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

शिमला, 28 जनवरी। शिमला जिले के नेरवा क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 200 ग्राम चरस बरामद की है। यह कार्रवाई नियमित गश्त के दौरान की गई, जब पुलिस टीम इलाके में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात पुलिस थाना नेरवा के अंतर्गत एएसआई हरदीप चौहान अपने स्टाफ के साथ दवाडापुल के पास गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। जब उसे रोका गया और तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 200 ग्राम चरस बरामद हुई।

आरोपी की पहचान सिरमौर जिला के शिलाई निवासी भगत सिंह (52) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर ही चरस को कब्जे में लेकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसका नेटवर्क कितना बड़ा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish