प्रयागराज में तालाब में गिरा एयरफोर्स का ट्रेनी विमान

4
0 0
Read Time:1 Minute, 33 Second

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां बुधवार को वायुसेना का एक ट्रेनी विमान शहर के बीचों-बीच तालाब में गिर गया। हादसा केपी कॉलज के पीछे स्थित ताताब में हुआ है। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक से विमान का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गया। हादसे के दौरान तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लौग मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंची। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। विमान को तालाब से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। विमान में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उन्हें बाहर निकाल लिया गया है।

प्रत्यक्षदर्शी पदम सिंह ने बताया-हम लोग स्कूल परिसर में थे, तभी रॉकेट जैसी आवाज आई। आवाज सुनकर दौड़कर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग तालाब के दलदल में फंसे थे। हम लोग तालाब में कूद गए और तीन लोगों को बाहर निकाल लिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish