कुल्लू में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गश्त के दौरान 2 किलो 286 ग्राम चरस के साथ शरण गांव का तस्कर गिरफ्तार

666785d626efc348ace027f822a63291
0 0
Read Time:1 Minute, 27 Second

कुल्लू: थाना पतलीकूहल के अंतर्गत पुलिस ने चरस की बड़ी खेप बरामद की है। चरस तस्करी का मामला उस दौरान सामने आया जब पुलिस दल थाना प्रभारी रजत के नेतृत्व में इलाके में गश्त पर था। पुलिस जब शरण गांव से करीब 500 मीटर दूर पहुंची तो सामने से आ रहा व्यक्ति छुपने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उस व्यक्ति को दबोच लिया जिसके कब्जे से पुलिस ने 2 किलो 286 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने चरस की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उप अधीक्षक क्षमादत शर्मा ने बताया कि आरोपी बिशन दास (52) पुत्र स्व0 काली दास निवासी गांव शरण डाकघर नग्गर तहसील व जिला कुल्लू के विरुद्ध मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। पुलिस इस बात की भी जांच करेगी कि यह चरस की खेप कहां से लाई गई थी और कहां पहुंचाई जानी थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish