अमेरिकी सैनिकों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को देश से निकाला

2
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

वाशिंगटन: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उनके सुरक्षाबलों ने वेनेजुएला में एक बड़ी कार्रवाई की और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को देश से बाहर ले गए। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रुथ पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, “अमरीका ने वेनेजुएला में बड़े स्तर पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया है और उनको देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी एजेंसियों के साथ मिलकर किया गया।”

उन्होंने कहा कि इस बारे में विस्तृत जानकारी आज अपरान्ह 11 बजे ( स्थानीय समयानुसार) एक संवाददाता सम्मेलन में दी जाएगी। इससे पहले वेनेजुएला की राजधानी काराकस में शनिवार तड़के कई जोरदार धमाकों और विमानों के उड़ान भरने की आवाजें सुनी गईं। इससे निवासियों में दहशत फैल गई। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के अनुसार, काराकस के कई हिस्सों में लोग शक्तिशाली धमाकों और उसके बाद कम ऊंचाई पर उड़ रहे विमानों की आवाज से जाग गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने आसमान में चमक और शहर के कुछ इलाकों, खासकर रणनीतिक और सैन्य ठिकानों के पास से धुआं उठता देखा। रिपोर्टों के मुताबिक, धमाके की आवाज सुनकर कई लोग डर से अपने घरों से बाहर निकल आये थे। धमाकों के बाद कुछ इलाकों में बिजली गुल होने की खबर है। सुरक्षा बल प्रभावित क्षेत्रों की निगरानी कर रहे हैं, वहीं अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वेनेजुएला सरकार ने इन हमलों की कड़ी निंदा की है। काराकास और अन्य जगहों पर धमाकों की खबर के बाद सरकार ने इसे देश के कई हिस्सों पर अमेरिका का किया गया ‘बहुत ही गंभीर सैन्य हमला’ करार दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish