नैनीताल में भीषण सड़क दुर्घटना: पिकअप और कार की जबरदस्त भिड़ंत, 1 की मौत

7
0 0
Read Time:1 Minute, 55 Second

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल में गुरुवार देर रात भीषण हादसा हुआ है। जहां एक पिकअप वाहन और कार की जोरदार टक्कर हुई। हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत की सूचना है। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि सभी युवक कार से काठगोदाम में नया वर्ष मनाने आए थे। लेकिन, उनके साथ बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह भीषण घटना काठगोदाम के खेड़ा गोलपार में हुई है। जहां बृहस्पतिवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि पिकअप वाहन और कार की जोरदार टक्कर हुई। हादसे के दौरान कार में पांच युवक सवार थे। घटना इतनी भयानक थी कि कार सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि अन्य चार युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी कार सवार यहां नव वर्ष की पार्टी मनाने आए हुए थे। घर वापिस लौटते समय उनकी कार हादसे का शिकार हुई है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि गंभीर घायलों को एसटीएच ले जाया गया। घटना में मृतक की पहचान 28 वर्षीय रिजवान निवासी कस्बा रिछा, बहेड़ी, बरेली के रूप में हुई है। जबकि मुजाहिद, इसरार सनावर और अफजाल घायल है। सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish