भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत, नए साल की खुशियां मातम में बदली

7
0 0
Read Time:1 Minute, 54 Second

उधम सिंह नगरः उधम सिंह नगर में बुधवार को भीषण हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है। जबकि अन्य एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। नए साल की खुशियां मातम में बदल गई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क दुर्घटना किच्छा में हुई है। जहां बुधवार देर रात अनियंत्रित होकर एक थार पलट गई। गाड़ी सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। यहां एक बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के दौरान कार में सितारगंज के तीन युवक सवार थे। घटना में दो युवकों युगल प्रीत सिंह व मो. सैफ की मौत हुई है। जबकि उनका साथी सोहेल अंसारी गंभीर रूप से घायल हुआ है। सभी कार सवार हल्द्वानी में घूमने गए थे। घर वापस लौटते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतकों की पहचान 18 वर्ष युगन प्रीत सिंह पुत्र वीरेंद्र जीत सिंह और 27 वर्ष मो. सैफ पुत्र मो इशहाक निवासी सितारगंज के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर घायल साथी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish