सरफराज खान ने मात्र 56 गेंदों में जड़ा शतक, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड किया ध्वस्त

6
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

मुंबई: विजय हजारे ट्रॉफी में बुधवार को मुंबई और गोवा के बीच खेले गए मैच में सरफराज खान और मुशीर खान की तूफानी बल्लेबाजी देखने को मिली। दोनों की इस आतिशी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई ने गोवा के सामने 444 रन बना डाले। सरफराज ने 56 गेंदों में शतक जड़ा और 157 रनों की पारी केवल 75 गेंदों में खेली। वहीं, मुशीर ने भी 60 रन बनाए। दोनों भाइयों ने 16 छक्के लगाए और 14 चौके जड़ दिए। सरफराज खान ने इस पारी से रोहित शर्मा का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे सरफराज ने अपने व्हाइट-बॉल करियर को नई दिशा देते हुए गोवा के खिलाफ महज 75 गेंदों में 157 रन की सनसनीखेज पारी खेली।

इस चौथे राउंड के मुकाबले में सरफराज़ ने अपना शतक सिर्फ 56 गेंदों में पूरा किया, जो कि विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से सबसे तेज़ लिस्ट-ए सेंचुरी बन गई। इससे पहले यह रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम था, जिन्होंने हाल ही में सिक्किम के खिलाफ 62 गेंदों में शतक जड़ा था। रोहित ने उसी मैच में 94 गेंदों में 155 रन बनाए थे, लेकिन गोवा के खिलाफ सरफराज़ ने उससे भी एक कदम आगे बढ़ते हुए नए साल की पूर्व संध्या पर गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish