जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग विस्फोट, एक जवान शहीद

2
0 0
Read Time:52 Second

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बारुदी सुरंग विस्फोट में सेना एक जवान शहीद हो गया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना सोमवार को ट्रेहगाम सेक्टर के पुताहा खान गली में हुई, जहां 13 जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री के हवलदार जुबैर अहमद बारुदी सुरंग विस्फोट में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने बताया कि घायल जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान जवान ने दम तोड़ दिया। सेना ने इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish