राज्यपाल गुरमीत सिंह से मिला हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स का प्रतिनिधिमंडल

17
0 0
Read Time:1 Minute, 15 Second

देहरादूनः भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस के अवसर पर आज राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड्स के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को अपनी प्रगति और भावी योजनाओं से अवगत कराया तथा उनको स्कार्फ और स्टीकर पहनाया। इस दौरान राज्यपाल ने स्काउट टीम को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्काउट एवं गाइड्स के नैतिक और स्वयंवेसी सिद्धांतों की वर्तमान समय में देश और समाज को बहुत जरूरत है। अतः इसको घर-घर पहुंचाएं तथा स्काउट की संख्या में भी बढ़ोतरी करें। राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में भारत को प्रत्येक क्षेत्र में तेजी से प्रगति करनी है तथा इसमें स्काउट एवं गाइड की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish