मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण का असर: ISBT को चमकाने के लिए MDDA का विशेष स्वच्छता अभियान

0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

देहरादूनः आईएसबीटी देहरादून को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में एमडीडीए लगातार नई ऊर्जा के साथ कार्य कर रहा है। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पूरे परिसर की सफाई व्यवस्था की व्यापक समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि आईएसबीटी में 24×7 स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु स्पष्ट और मजबूत कार्ययोजना तत्काल तैयार की जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही की कोई गुंजाइश न रहने पर जोर दिया गया।

आईएसबीटी जैसे सार्वजनिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखने में जन-जागरूकता सबसे महत्वपूर्ण तत्व है। इसी उद्देश्य से अभियान के दौरान यात्रियों, वाहन चालकों और कर्मचारियों को लगातार यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता एक आदत और सामूहिक जिम्मेदारी है। कूड़ा निर्धारित डस्टबिन में डालना, गंदगी न फैलाना, बसों में जमा कचरे का सुरक्षित निस्तारण करना और परिसर को साफ रखने में सहयोग करना ये सभी जिम्मेदारियां हर नागरिक को निभानी चाहिए।

उपाध्यक्षबंशीधर तिवारी जी ने कहा समग्र रूप से देखा जाए तो मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण ने जहां पूरे प्रशासन को सक्रिय कर दिया है, वहीं एमडीडीए द्वारा चलाया जा रहा नियमित स्वच्छता अभियान यह दर्शाता है कि जब प्रशासन और समाज मिलकर कार्य करते हैं तो परिवर्तन निश्चित होता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish