उत्तराखंड क्रांति दल को मिला नया नेतृत्व: सुरेंद्र कुकरेती बने केंद्रीय अध्यक्ष

3
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में से इस समय की अहम खबर सामने आ रही है। जहां सुरेंद्र कुकरेती उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष बने है। सूत्रों के मुताबिक राजधानी देहरादून के कुआंवाला में एक दिवसीय विशेष अधिवेशन आयोजित किया गया। जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए है। वहीं, सुरेंद्र कुकरेती को दल का केंद्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने यह घोषणा की।

अधिवेशन में ये प्रस्ताव किए गए पास
उत्तराखंड में सशक्त भू-कानून लागू हो।
राज्य की स्वास्थ्य सेवा बेहतर की जाए।
उत्तराखंड में मूल निवास 1950 लागू किया जाए।
300 यूनिट बिजली आवासीय प्रयोजन के लिए मुफ्त दी जाए।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास कल्याण की विभिन्न योजनाएं लागू की जाएं।

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि सुरेंद्र कुकरेती निश्चित तौर पर उत्तराखंड क्रांति दल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। वहीं, नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके लिए उन्होंने दल का आभार जताया। साथ ही कहा कि वह उनकी उम्मीदों पर खरा उतेरेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish