भारत और अंगोला के बीच रक्षा, कृषि और औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर मुहर

0 0
Read Time:2 Minute, 30 Second

लुआंडा: भारत ने अंगोला को रक्षा खरीद के लिए ऋण मुहैया कराने, कृषि और औषधि क्षेत्र में परस्पर सहयोग के लिए तीन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इन दिनों अंगोला की सरकारी यात्रा पर हैं और उनकी मौजूदगी में रविवार को इन समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए। इससे पहले यहां के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंकाल्वेस लौरेंको ने प्रेसिडेंशियल पैलेस में राष्ट्रपति मुर्मू का भव्य स्वागत किया। उन्हें यहां सलामी गारद भी दी गई। वह अंगोला और बोत्सवाना की राजकीय यात्रा पर हैं। यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की इन देशों की पहली राजकीय यात्रा है। इस अवसर पर श्रीमती मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि वह अंगोला की प्रगति, विकास कार्यों की प्रशंसा करती हैं और एक समृद्ध अंगोला की कामना करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अंगोला ने परस्पर सहयोग के नए क्षेत्रों की तलाश, निवेश और व्यापार को बढ़ाने पर सहमति प्रकट की है। भारत और अंगोला मत्स्य पालन, एक्वाकल्चर, मरीन के क्षेत्र में भी परस्पर सहयोग पर भी सहमत हुए हैं।

उन्होंने इस बात पर भी प्रसन्नता जताई कि अंगोला वैश्विक बायोफ्यूल एलायंस समूह में शामिल हो गया है। राष्ट्रपति मुर्मू, अंगोला के राष्ट्रपति जोआओ मैनुअल गोंजाल्विस लौरेंको के निमंत्रण पर यहां आई हैं। भारत और अंगोला इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 40वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। उनका राष्ट्रपति लौरेंको के साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। वह अंगोला की स्वतंत्रता की 50वीं वर्षगांठ समारोह में भाग लेंगी। उनका भारतीय समुदाय के साथ बातचीत का भी कार्यक्रम है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish