पाक-अफगान सीमा पर भारी गोलीबारी: कंधार के स्पिन बोल्डक बाज़ार को बनाया निशाना

9
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

काबुल/इस्लामाबाद: अफग़़ानिस्तान के कंधार प्रांत के एक सीमावर्ती जिले में पाकिस्तानी सेना ने भारी हथियारों का भी जमकर इस्तेमाल किया है। अफगानिस्तान के स्थानीय मीडिया के अनुसार स्पिन बोल्डक जिला के एक व्यावसायिक बाज़ार पर मोर्टार के गोले दागे गए, जिससे निवासियों और व्यापारियों को इलाक़े से भागने पर मजबूर होना पड़ा। उधर, पाकिस्तान ने कहा है कि अफग़़ान तालिबान के नियंत्रण वाले इलाके से कुछ तत्वों द्वारा पाकिस्तानी चौकियों पर बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू करने के बाद पाकिस्तान-अफग़़ानिस्तान सीमा पर गोलीबारी हुई।

अफगानी सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत के चमन ज़िले में हुई गोलीबारी का तुरंत और प्रभावी ढंग से जवाब दिया और अपनी चौकियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। सूत्रों ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों के बीच संघर्ष विराम समझौता बरकरार है और इस बात पर ज़ोर दिया कि स्थानीय कमांडरों द्वारा समय पर की गई कार्रवाई से स्थिति को नियंत्रित करने और शांति बहाल करने में मदद मिली। यह घटना उस समय हुई जब अफग़़ानिस्तान और पाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल की तुर्की के इस्तांबुल में अपनी तीसरे दौर की वार्ता चल रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish