गलत दिशा से आ रही कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, 17 वर्षीय युवक मृत घोषित

7
0 0
Read Time:1 Minute, 49 Second

देहरादूनः राजधानी देहरादून में भीषण सड़क दुर्घटना हुई। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचल डाला। हादसे में युवक की मौके पर मौत हुई है। इस घटना के बाद परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदली है। बताया कि युवक डॉल्फिन कॉलेज की ओर से मांडूवाला की तरफ जा रहा था। तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना प्रेम नगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला मार्ग पर हुआ। जहां मांडूवाला की तरफ से गलत दिशा से आ रही एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मारी। जबकि बाइक सवार डॉल्फिन कॉलेज की ओर से आ रहा था। इस दौरान कार की भीषण टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 14 अक्टूबर की बताई गई है। गंभीर घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 17 वर्षीय अंशुल कंबोज निवासी करनाल हरियाणा के रूप में हुई है। मृतक मांडूवाला के पास एक हॉस्टल में रहता था। यहां प्राइवेट काम कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे परिजनों को सौंपा है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना की जांच की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish