रोहित-कोहली की मौजूदगी युवा कप्तान शुभमन गिल को बनाएगी बेहतर: अक्षर पटेल

8
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

पर्थ: बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय वनडे टीम में विराट कोहली और रोहित शर्मा की मौजूदगी शुभमन गिल को एक कप्तान के तौर पर बेहतर होने में मदद करेगी। भारतीय टीम रविवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगी। टीम के पहुंचने के बाद दूसरे अभ्यास सत्र के बाद अक्षर ने कहा कि मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद पहली बार भारत के लिए खेलने को तैयार रोहित और कोहली पहले की तरह ही चुस्त दिख रहे हैं। भारत ने रोहित की अगवाई में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था।

इसके बावजूद गिल को इस दौरे पर वनडे टीम की कमान सौंपी गई है। अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड के साथ एक संयुक्त बातचीत में कहा, गिल के लिए यह एकदम सही है। रोहित भाई और विराट भाई मौजूद हैं और इसके साथ ही वे कप्तान भी रहे हैं। इसलिए वे अपना योगदान भी दे सकते हैं। ऐसे में कप्तान के तौर पर गिल का अच्छा विकास होगा। गिल की कप्तानी में अब तक जो अच्छी बात रही है, वह यह है कि उन पर दबाव हावी नहीं हुआ है।

वल्र्ड कप 2027 तक खेलेंगे रोहित-विराट
ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड ने विराट और रोहित की जमकर तारीफ की। ट्रेविस हेड ने तो यहां तक कह दिया कि ये दोनों खिलाड़ी 2027 तक खेल सकते हैं। उन्होंने अक्षर पटेल की ओर देखकर यह बात कही जिस पर अक्षर मुस्कुराए। हेड ने कहा कि ये दोनों भारत के लिए शानदार रहे हैं। उन्होंने कहा कि विराट शायद सफेद गेंद के क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ी हैं और रोहित भी उनसे बहुत पीछे नहीं हैं। हेड ने आगे कहा, एक ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर रोहित ने जो कुछ भी किया है, उसके लिए मेरे मन में बहुत सम्मान है। मुझे यकीन है कि किसी न किसी समय उनकी कमी खलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि वे दोनों 2027 तक खेलेंगे। वे दोनों वल्र्ड कप तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। यह खेल के लिए बहुत अच्छी बात है कि वे अभी भी खेल रहे हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish