पुलिस का त्वरित एक्शन: 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी को दबोचा

198-1662828936
0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

-पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

-पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हरिद्वार: हरिद्वार जनपद के पिरान कलियर में सोमवार तड़के बिहार निवासी महिला की पांच वर्षीय बच्ची के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आरोपित को पकड़ लिया गया है। घटना उस समय हुई जब महिला पिरान कलियर स्थित रैन बसेरे में अपनी बच्ची के साथ सो रही थी।

बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास से वहां हंगामा मच गया। हंगामा होने पर ड्यूटी पर तैनात चेतक पुलिस कर्मी हरकत में आए और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया।

पकड़ा गया आरोपित महाराष्ट्र निवासी बताया जा रहा है, जो बीते कई दिनों से कलियर क्षेत्र में रह रहा था। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish