शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज, 4 सत्र से जारी उछाल के बाद सेंसेक्स-निफ्टी निचले स्तर पर 

0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। करीब एक सप्ताह की तेजी के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 262.05 अंक फिसलकर 81,738.66 अंक पर आ गया। 

50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 81.55 अंक की गिरावट के साथ 25,002.20 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईटीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और एनटीपीसी के शेयर में गिरावट रही।

 हालांकि, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर मुनाफे में रहे। एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की 225 नुकसान में रहा। 

अमेरिकी बाजार बृहस्पतिवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,246.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish