गिनी की राजधानी कोनाक्री में प्राकृतिक आपदा

0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

कोनाक्री (गिनी):  पश्चिम अफ्रीकी देश गिनी की राजधानी कोनाक्री से 50 किलोमीटर दूर कोयाह प्रांत में भारी बारिश के कारण भूस्खलन में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी एक बयान के अनुसार भूस्खलन बुधवार रात कोयाह प्रांत के ग्रामीण क्षेत्र मानेह में हुआ। 

स्थानीय निवासी कोने पेपे ने बताया, ‘‘कल शाम करीब सात बजे बारिश हो रही थी। मैंने देखा कि अचानक पहाड़ टूटकर तलहटी में बने घरों पर गिर गया। इसके मलबे में घर दफन हो गए। कोई भी जीवित नहीं बचा।’’ खोज और बचाव अभियान बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रहा। 

शहरी नियोजन एवं आवास मंत्री मोरी कोंडे ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा, ‘‘बारिश के कारण पहाड़ का एक हिस्सा ढह गया और इमारतों पर गिर गया।’’ अधिकारियों ने बताया कि घायलों में कुछ की हालत गंभीर है जिससे मृतक संख्या बढ़ सकती है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish