हॉकी इंडिया ने किया महिला एशिया कप टीम का एलान, युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन

0 0
Read Time:4 Minute, 3 Second

दिल्ली: हॉकी इंडिया ने गुरुवार को सलीमा टेटे की अगुवाई में आगामी महिला एशिया कप 2025 के लिए 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। चीन के हांग्जो में पांच से 14 सितंबर तक होने वाला इस टूर्नामेंट की विजेता टीम 2026 के एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई कर लेगी। भारत को पूल बी में रखा गया है, जहां उसका सामना जापान, थाईलैंड और सिंगापुर से होगा। टीम अपने अभियान की शुरुआत पांच सितंबर को थाईलैंड के खिलाफ करेगी, उसके बाद छह सितंबर को जापान से भिड़ेगी।

महिला कप के लिए इस प्रकार टीम
भारत अपना अंतिम पूल-स्टेज मैच आठ सितंबर को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। सलीमा टेटे की अगुवाई वाली इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलित मिश्रण है, गोलकीपर बंसरी सोलंकी और बिचू देवी खारीबाम पोस्ट के नीचे गहराई प्रदान करेंगी।

रक्षा पंक्ति में निक्की प्रधान और उदिता जैसी अनुभवी खिलाड़ी होंगी, जिनका साथ युवा मनीषा चौहान, ज्योति, सुमन देवी थौदम और इशिका चौधरी देंगी।

मिडफील्ड में नेहा, कप्तान सलीमा टेटे, लालरेमसियामी, शर्मिला देवी, सुनीता टोप्पो और वैष्णवी विट्ठल फाल्के जैसे मजबूत नाम हैं, जो रचनात्मकता और स्थिरता दोनों सुनिश्चित करते हैं।

फॉरवर्ड लाइन में अनुभवी और उभरते सितारे नवनीत कौर, संगीता कुमारी, मुमताज़ खान, दीपिका, ब्यूटी डुंगडुंग और रुतजा दादासो पिसल का मिश्रण शामिल है।

महिला टीम के मुख्य कोच ने क्या कहा
आज यहां इस अवसर पर भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच हरेंद्र सिंह ने टीम के बारे में बात करते हुए कहा, “हांग्जो में होने वाले महिला एशिया कप के लिए चुनी गई टीम को लेकर हम बेहद उत्साहित हैं। टीम कड़ी मेहनत से प्रशिक्षण ले रही है और हमने अनुभवी खिलाड़ियों और युवा प्रतिभाओं के बीच सही संतुलन बनाने का प्रयास किया है। हमारा ध्यान आक्रामक और अनुशासित हॉकी खेलने पर रहेगा और हमारा मानना ​​है कि यह टीम एशिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मजबूती से मुकाबला करने की क्षमता रखती है।”

2026 FIH महिला हॉकी विश्व कप के लिए सीधा क्वालीफाइंग प्रतियोगिता
उन्होंने कहा, “महिला एशिया कप न केवल एक प्रतिष्ठित महाद्वीपीय चैंपियनशिप है, बल्कि 2026 एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के लिए एक सीधा क्वालीफाइंग प्रतियोगिता भी है। विजेता टीम स्वतः ही हॉकी विश्वकप के लिए क्वालीफाइ कर जायेगी। हर मैच हमारे धैर्य, फिटनेस और रणनीतिक निष्पादन की परीक्षा लेगा। खिलाड़ी इस अवसर पर खरा उतरने के लिए प्रेरित हैं और हमें पूरा विश्वास है कि वे ऐसा प्रदर्शन करेंगी जिससे भारत को गौरवान्वित महसूस होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish