पर्यावरण संरक्षण: मुख्यमंत्री धामी और विधानसभा अध्यक्ष ने किया वृक्षारोपण
Raveena kumari August 20, 2025
Read Time:1 Minute, 20 Second
गैरसैंण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण ने आज गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में ‘एक पेड़ माँ के नाम‘ अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस अवसर पर कई कैबिनेट मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री धामी ने इस मौके पर सभी प्रदेशवासियों से कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। इस पहल का उद्देश्य उत्तराखंड के हरित आवरण को बढ़ाना और लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल, रेखा आर्या और सौरभ बहुगुणा के साथ-साथ मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ और प्रमुख वन संरक्षक समीर सिन्हा ने भी पौधे लगाए
