उत्तराखंड की पंचायतों को मिले नए युवा मुखिया, ग्रामीण विकास में तेजी की उम्मीद
–शिक्षित और युवा प्रतिनिधियों के हाथ उत्तराखंड की पंचायतों की कमान
–उत्तराखंड के गांवों को मिलेगा नई सोच का नेतृत्व, पंचायत प्रतिनिधि संभालेंगे कार्यभार
–ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों को मिले नए मुखिया, विकास कार्यों को मिलेगी गति
-रवीन्द्र सिंह चौहान
देहरादून: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के बाद, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत को नए मुखिया मिल गए हैं। इसके साथ ही, अब तीनों स्तरों पर पंचायतें अपने कार्यों को शुरू कर देंगी, जिससे राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों में तेज़ी आने की उम्मीद है।
-युवा और शिक्षित नेतृत्व से नई उम्मीदें
इस बार की सबसे अच्छी बात यह है कि तीनों स्तरों पर पंचायत को युवा और पढ़े-लिखे प्रतिनिधि मिले हैं। इनमें से कई तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में भी पारंगत हैं। इन युवा प्रतिनिधियों से यह उम्मीद की जा रही है कि वे नई सोच के साथ काम करेंगे और ग्रामीण समाज को एक नई दिशा देंगे।
-विकास कार्यों को मिलेगी गति
पंचायत प्रतिनिधि अपने गाँव और क्षेत्र की जरूरतों को गहराई से समझते हैं। वे जानते हैं कि गाँवों के विकास के लिए किस तरह की योजनाएं जरूरी हैं। यह माना जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में विधायकों और सांसदों से ज़्यादा पंचायत प्रतिनिधियों का सीधा प्रभाव होता है। वर्तमान में, सरकार भी ग्रामीण विकास पर विशेष ध्यान दे रही है, जिससे पंचायतों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
यह उम्मीद की जा रही है कि नए पंचायत प्रतिनिधि अपनी इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे और अपनी विकासात्मक कार्यप्रणाली से प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।
