यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने 14 अगस्त तक केदारनाथ यात्रा पर लगाई अस्थायी रूप से रोक

1
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

देहरादूनः उत्तराखंड में मॉनसून ने विकराल रूप धारण कर लिया है। भारी बारिश के कारण नदियाँ और नाले उफान पर हैं, वहीं कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने आज फिर से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों से अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। इस बीच, रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए केदारनाथ यात्रा को 14 अगस्त तक के लिए अस्थायी रूप से रोकने का फैसला किया है।

रुद्रप्रयाग जिलाधिकारी ने जारी की महत्वपूर्ण एडवाइजरी
रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने सभी तीर्थयात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। इसमें यात्रियों से मौसम की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ यात्रा से बचने की अपील की गई है। DM ने बताया कि देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने 12, 13 और 14 अगस्त को रुद्रप्रयाग सहित राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई है। उन्होंने कहा, “यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर केदारनाथ धाम की यात्रा को अगले तीन दिनों तक स्थगित किया गया है।”

आपदा प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम
DM प्रतीक जैन ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशों के तहत सभी संबंधित विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। चेतावनी प्रणाली की जाँच पूरी कर ली गई है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय राजमार्ग के जोखिम वाले क्षेत्रों में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात की गई हैं, ताकि सड़क मार्ग अवरुद्ध होने पर तुरंत उसे खोला जा सके। नदियों के जलस्तर पर भी निरंतर नजर रखी जा रही है और नदी किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने का अनुरोध किया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish