अमेरिका में फ्लाइट का लैंडिंग गियर हुआ फेल, पिछले हिस्से में लगी आग, बाल-बाल बची 179 लोगों की जान

muskan-dixit-(80)1
0 0
Read Time:2 Minute, 31 Second

वाशिंगटन: अमेरिका के डेनवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जिसमें 179 लोगों की जान खतरे में थी। मियामी जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान संख्या 3023 के लैंडिंग गियर में खराबी आ गई, जिसके कारण टेकऑफ को आखिरी क्षणों में रोकना पड़ा। 

विमान के पिछले हिस्से में भड़की आग  

टेकऑफ रोकने के दौरान विमान के पिछले हिस्से में आग लग गई। इस विमान में 173 यात्री और 6 चालक दल के सदस्य सवार थे। यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सभी यात्रियों को आपातकालीन स्लाइड के माध्यम से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस घटना की जांच फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और एयरलाइंस ने शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल  

आग लगने के बाद विमान से धुआं उठता दिखाई दिया, और यात्री तेजी से बाहर निकलते नजर आए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है। 

हादसे का कारण क्या?  

एयरलाइंस के अनुसार, बोइंग 737 मैक्स 8 के टायर में तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। इस खराबी के चलते विमान को तुरंत सेवा से हटा लिया गया और आग को बुझा दिया गया। मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था  

चूंकि यह विमान मियामी जा रहा था, इसलिए यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया विमान उपलब्ध कराया गया। इस घटना के कारण कुछ अन्य उड़ानें भी प्रभावित हुईं, लेकिन अब हवाई अड्डे का संचालन सामान्य रूप से हो रहा है। लोगों का कहना है कि समय पर खराबी का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया, वरना भारी नुकसान हो सकता था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish