चमोली में अनियंत्रित होकर पलटा वाहन, पूर्व प्रधान की मौत

2
0 0
Read Time:1 Minute, 24 Second

चमोली: उत्तराखंड के चमोली में शुक्रवार को भयानक हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर वाहन सड़क पर पलटा है। हादसे में पेरी गांव के पूर्व प्रधान की मौत की सूचना मिली है। जबकि अन्य लोग घायल हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बदरीनाथ हाईवे पर हुई है। जहां पीपलकोटी के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के दौरान वाहन में 10 लोग सवार थे। अचानक वाहन के पलटने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 52 वर्षीय बलवन्त सिंह (पूर्व प्रधान) पुत्र केदार सिंह निवासी नंदानगर, पेरी गांव की जान चली गई। जबकि अन्य 9 लोग घायल हुए है।

हादसे में घायल सभी लोग पेरी गांव के रहने वाले है। बताया गया कि सभी बदरीनाथ से अपने गांव वापस लौट रहे थे। इसी बीच पीपलकोटी के पास वाहन हादसे का शिकार हुआ है। सभी घायलों को उपचार हेतु गोपेश्वर अस्पताल में भेजा गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish