बिहार सरकार पत्रकारों पर करेगी हर माह पैसों की बरसात

1
0 0
Read Time:1 Minute, 57 Second

पटना: बिहार सरकार ने प्रदेश के पात्र पत्रकारों को हर महीने 15 हजार रूपया पेंशन देने का एलान किया है। बिहार सरकार ने पात्र पत्रकारों को मिलने वाली छह हजार रूपये प्रति महीना की पेंशन राशि को बढ़ाकर 15 हजार रूपया कर दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक्स पर लिखा, उन्हें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रूपये की जगह 15 हजार रूपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति, पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रूपये की जगह दस हजार रूपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का सरकार शुरू से ख्याल रख रही है जिससे वह निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish