हिप्र में तीन दिन बारिश से राहत, इस दिन से फिर झमाझम

1753251993_MANSOON-1-1.jpg
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

हिमाचल प्रदेश में बारिश का तांडव अब 26 जुलाई से शुरू होगा। इससे पहले तीन दिनों के लिए मौसम विभाग का कोई अलर्ट नहीं है। ऐसे में हिमाचल के लोगों को झमाझम बारिश से कुछ हद तक निजात मिल सकेगी।

मौसम विभाग के अनुसार 23 से 25 जुलाई तक हल्की बारिश का पूर्वानुमान दिया गया है। इस दौरान किसी भी तरह का अलर्ट नहीं है। इसके बाद 26 से 28 जुलाई के बीच यलो अलर्ट जारी किया है। मगर उक्त अवधि के दौरान भी कुछेक स्थानों पर अधिक बारिश होने की चेतावनी जारी की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बारिश रिकार्ड की गई है।

कसौली में 44.0, देहरागोपीपुर में 43.0, कुफरी में 34.2, सराहन में 39.0, बिलासपुर में 40.0, कांगड़ा में 26.8, ऊना में 28.6, भुंतर में 21.8, सुंदरनगर में 27.7 और शिमला में 26.9 एमएम बारिश हुई है। बारिश होने से प्रदेश में भूस्खलन का क्रम भी जारी है। राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं पेश आई है।

About Author

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish