बाल की खाल निकालने की आदत है जयराम ठाकुर को, नेता प्रतिपक्ष के बयान पर जगत सिंह नेगी का पलटवार

1-251.jpg
0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

शिमला: विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर द्वारा आपदा के मामले में राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की घेराबंदी करने पर राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी पलटवार किया है। उन्होंने अपने पलटवार में एक बड़ा आरोप विपक्ष के नेता पर लगा दिया है। यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए जगत सिंह नेगी ने कहा कि न जाने क्यों जयराम ठाकुर उनके प्रति हीन भावना रखते हैं।

उन्होंने कहा कि उनके जनजातीय होने की वजह से जयराम ठाकुर उनके प्रति इस तरह की भावना रखते हैं और कोई पहली बार नहीं, बल्कि विधानसभा में भी वह उन पर निशाना साधते रहे हैं। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जयराम ठाकुर बाल की खाल निकालने का काम करते हैं। मुख्यमंत्री रहते हुए भी वह मुझ पर निशाना साधते थे।

जयराम ठाकुर उन्हें जनजातीय होने की वजह से निशाना बनाते हैं और उनके लिए हीन भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान उन्होंने अधिकारियों के साथ बात कर रेस्क्यू का काम करवाया।

मंडी में आई आपदा के समय में सबसे पहले उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। खुद दूरवर्ती इलाके में होने के बावजूद वह फीडबैक लेते रहे। उन्हेांने कहा कि भाजपा की तरह इस राहत को गिनाया नहीं जा रहा। राजस्व मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने पीडि़तों को सात लाख रुपए तक की राशि प्रदान की है और आगे भी करेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish