100 मीटर गहरी खाई में गिरा युवक, मौके पर दर्दनाक मौत –

1752994819_2025_7image_11_51_103927678w1-ll.jpg
0 0
Read Time:1 Minute, 17 Second

गोपेश्वरः उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे के पैदल रास्ते पर रविवार को पंजाब का एक सिख श्रद्धालु पैर फिसलने से खाई में जा गिरा और उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने यहां बताया कि अमृतसर जिले के काले गांव का रहने वाला गुरप्रीत सिंह (18) 90 सदस्यीय जत्थे के साथ हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सिंह गुरुद्वारे जाने वाला मुख्य पैदल मार्ग छोड़कर पुराने व क्षतिग्रस्त रास्ते पर चला गया। जहां उसका पैर फिसल गया और वह 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। यह पैदल मार्ग पहले से ही सुरक्षा कारणों के चलते बंद है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, राज्य आपदा प्रतिवादन बल समेत अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंची तथा बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर शव को खाई से बाहर निकाला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish