मसूरी: दुकान में भीषण आग, मची अफरा तफरी, सारा सामान जलकर राख
Raveena kumari July 13, 2025
Read Time:48 Second
मसूरी: मसूरी के माल रोड स्थित एक दुकान में आज सुबह भीषण आग लग गई। बीच बाजार में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया।
लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम पहुँच गई और आग बुझाने का प्रयास कर रही है। घटना सुबह करीब नौ बजे की है।
दुकान में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान पास की अन्य तीन दुकानों में भी धुआं घुस गया। टीम आग बुझाने का प्रयास कर रही है।
