हिमाचलः किन्नर कैलाश यात्रा पर लगेगा ग्रीन टैक्स, पंजीकरण जरूरी

1
0 0
Read Time:4 Minute, 53 Second

रिकांगपिओ: 15 जुलाई से 30 अगस्त तक होने वाली किन्नर कैलाश यात्रा को लेकर उपमंडल अधिकारी कल्पा अमित कल्थाइक की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय सभागार में बैठक हुई, जिसमें यात्रा की तैयारियों से संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। अमित कल्थाईक ने बताया कि इस वर्ष भी किन्नौर कैलाश यात्रा तांगलिंग गांव से ही आरंभ की जाएगी तथा पूर्वनी कंडे से यात्रा पर विचार मार्ग की अद्यतन स्थिति का जायजा लेने के उपरांत ही लिया जाएगा। यात्रियों को पंजीकरण पत्र व चिकित्सा प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा तथा तांगलिंग गांव के मलिंग खट्टा में बेस कैंप स्थापित किया जाएगा जहां पर सभी को चिकित्सा जांच होने के उपरांत व 200 रुपए ग्रीन शुल्क के रूप में जमा करने पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। सभी यात्रियों को पंजीकरण पत्र, चिकित्सा प्रमाण पत्र व ग्रीन शुल्क जमा करवाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा ऑनलाइन यात्रा के लिए पोर्टल 11 जुलाई से आरंभ किया जाएगा और तंगलिंग गांव से 14 जुलाई से ऑफलाइन सेवा आरंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि वन विभाग के परिक्षेत्र अधिकारी मनमोहन सिंह को किन्नौर कैलाश यात्रा के दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की रिपोर्टिंग के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इस अवसर पर आदेशक प्रथम वाहिनी गृह रक्षा किन्नौर सुरेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर सोनम नेगी, उप पुलिस अधीक्षक नवीन जालटा, खाद्य आपूर्ति अधिकारी धनवीर ठाकुर, यात्रा कमेटी के प्रधान प्रीतम सिंह, सचिव नरेश कुमार, पवारी ग्राम पंचायत के प्रधान भूपेंद्र सिंह, रिब्बा ग्राम पंचायत प्रधान राधिका नेगी व पूर्वनी पंचायत के प्रतिनिधि परमजीत नेगी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

सभी विभाग आपसी तालमेल के साथ करें काम
एसडीएम ने पुलिस, वन, होमगार्ड व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने विभाग से तैनात किए जाने वाले कर्मचारियों की सूची 11 जुलाई तक उपलब्ध करवा दें और आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने एक त्वरित प्रतिक्रिया दल का गठन करने के भी निर्देश दिए ताकि किसी भी आपदा की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। उन्होंने यात्रा के दौरान सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

अमित कल्थाईक ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा के दौरान हर प्रकार की चिकित्सा आवश्यकता को पूर्ण करें तथा यात्रा के अधिकतर स्थानों पर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध करवाएं। उन्होंने स्थानीय पंचायतों के हितधारकों से आह्वान किया कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को अन्य मूलभूत सुविधाएं जैसे सार्वजनिक शौचालयों, सोलर लाइट, स्वच्छ पेयजल, ऑक्सीजन सिलेंडर व मेडिकल सेवा की सुविधा संबंधित विभागों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि यात्रियों की स्वास्थ्य सुरक्षा के मद्देनजर गणेश पार्क में बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर व चिकित्सा अधिकारी उपलब्ध रहेंगे तथा पार्वती गुफा में पैरा मेडिकल दल व छोटे ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता रहेगी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish