हिमाचलः मंत्री जगत सिंह नेगी ने दिए निगुलसरी वैकल्पिक मार्ग जल्द शुरू करने के निर्देश

4
0 0
Read Time:4 Minute, 19 Second

रिकांगपिओ: रिकांगपिओ स्थित आईटीडीपी भवन के सम्मेलन कक्ष में जिला के समस्त विभागाध्यक्षों के साथ जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में कोताही बरतने वाले ठेकेदारों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाएं ताकि जिला में अधोसंरचना विकास को गति मिल सके।

कैबिनेट मंत्री ने निगुलसरी वैकल्पिक सडक़ मार्ग के कार्य का ब्यौरा मांगा और संबन्धित विभाग को सडक़ निर्माण कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला किन्नौर में अवैध खनन, अवैध डंपिंग व अवैध स्टोन क्रशर पर पूर्ण रोक लगाने के लिए वन विभाग को आवश्यक कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने मानसून सीजन के मद्देनजर आपदा प्रबंधन की सभी तैयारियों को पूर्ण रखने के निर्देश दिए ताकि आपदा की स्थिति में तुरंत प्रभावितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। इस अवसर पर उपायुक्त किन्नौर डाक्टर अमित कुमार शर्मा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शेखर, वनमंडलाधिकारी अरविंद कुमार, उपमंडलाधिकारी कल्पा अमित कल्थाईक, उपमंडल अधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, उपपुलिस अधीक्षक नवीन जालटा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अधिकारी जिला में कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें
राजस्व मंत्री ने स्थानीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला में कचरा प्रबंधन पर विशेष ध्यान दें और कचरे का निष्पादन उचित ढंग से सुनिश्चित बनाएं। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को पार्किंग निषेध क्षेत्रों के नियमों का पालन बनाए रखने के निर्देश दिए तथा अधिकारियों को समय-समय पर औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए ताकि लोगों को राहत प्रदान हो सके। जनजातीय विकास मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को जिला के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की उचित उपलब्धता करने के निर्देश दिए ताकि निर्धन व उपेक्षित लोगों को घर-द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके। उन्होंने जिला में चिकित्सकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने पर भी विस्तृत चर्चा की। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिकांगपिओ बाजार में आवारा कुत्तों से निजात दिलाने का उचित प्रबंध किया जाएं ताकि महिलाओं व स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का खतरा उत्पन्न न हो सके।

बैठक की कार्रवाई का संचालन कार्यकारी सहायक आयुक्त अभिषेक बरवाल ने किया और राजस्व मंत्री के समक्ष जिला में चल रहे विभिन्न विकासात्मक कार्यंे का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish