उत्तराखंड के नौ जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट 

0 0
Read Time:4 Minute, 47 Second

देहरादून:  उत्तराखंड में मौसम कहर बरपा रहा है। पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। पहाड़ों से लेकर नदी-नालों के आसपास भारी नुकसान हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम के राहत देने के आसार नहीं हैं।

मौसम विभाग की ओर से अगले दो दिन नौ जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसे देखते हुए सरकार ने फिलहाल आज एक दिन के लिए चारधाम यात्रा स्थगित कर दी है। पहाड़ों और नदी-नालों के किनारे विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

-देहरादून समेत ज्यादातर जिलों में आफत बनी बारिश, जगह-जगह भारी नुकसान

बीते शनिवार रात को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में शुरू हुई मूसलाधार बारिश रविवार को भी जारी रही। पूरी रात भारी बारिश के कारण जगह-जगह नुकसान हुआ। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश ने कहर बरपाया। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जानमाल के नुकसान की भी सूचना है। वहीं, नदियों के उफान पर आने से आसपास बसे लोग खतरे की जद में हैं। भारी बारिश के अलर्ट के चलते सोमवार को चारधाम यात्रा स्थगित रहेगी। वहीं, अन्य क्षेत्रों में भी समस्त रेखीय विभागों को हाईअलर्ट पर रखा गया है।मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं। इसके बाद मंंगलवार को भी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में अगले तीन दिन भारी वर्षा के दौर बने रह सकते हैं।

-शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 29.2, 22.2
  • ऊधमसिंह नगर, 26.9, 24.9
  • मुक्तेश्वर, 18.2, 16.1
  • नई टिहरी, 22.5, 16.7

-दून में रातभर में 150 मिमी वर्षा

शनिवार रात से रविवार सुबह तक दून में भारी वर्षा का दौर चला। इस दौरान दून के कई इलाकों में 150 मिमी के करीब वर्षा दर्ज की गई। सहस्रधारा रोड क्षेत्र में सुबह बादल फटने जैसे हालात हो गए और तीन घंटे में 157 मिमी बारिश हुई। जौलीग्रांट में 132, मालदेवता में 125 मिमी और हाथीबड़कला क्षेत्र में 101 मिमी वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आज देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चंपावत और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तीव्र बौछारों के दौर हो सकते हैं। इसके बाद मंंगलवार को भी कई जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। ज्यादातर क्षेत्रों में अगले तीन दिन भारी वर्षा के दौर बने रह सकते हैं।

-शहर, अधिकतम, न्यूनतम

  • देहरादून, 29.2, 22.2
  • ऊधमसिंह नगर, 26.9, 24.9
  • मुक्तेश्वर, 18.2, 16.1
  • नई टिहरी, 22.5, 16.7

-दून में रातभर में 150 मिमी वर्षा

शनिवार रात से रविवार सुबह तक दून में भारी वर्षा का दौर चला। इस दौरान दून के कई इलाकों में 150 मिमी के करीब वर्षा दर्ज की गई। सहस्रधारा रोड क्षेत्र में सुबह बादल फटने जैसे हालात हो गए और तीन घंटे में 157 मिमी बारिश हुई। जौलीग्रांट में 132, मालदेवता में 125 मिमी और हाथीबड़कला क्षेत्र में 101 मिमी वर्षा हुई।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish