अनियंत्रित होकर एक कार गिरी नहर में, चार लोगों की दर्दनाक मौत

4
0 0
Read Time:1 Minute, 31 Second

हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में सुबह बड़ा हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार नहर में गिरी है। हादसे में 3 दिन के मासूम समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार यह घटना मंडी समिति के गेट के सामने कैनाल नहर में हुई है। जहां बुधवार की सुबह सात बजे एक कार बेकाबू होकर नहर में जा गिरी। हादसे के दौरान कार में कुल सात लोग सवार थे। जिसमें एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि  तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया गया कि कार सवार सभी लोग सुशीला तिवारी अस्पताल से लौट रहे थे। बच्चे की डिलीवरी के तीन दिन बाद अपने घर किच्छा जा रहे थे। तभी उनकी कार नहर में समा गई।

हादसे में तीन दिन पहले ही बनी मां की जान बच गई है। जबकि उसके मासूम और पति समेत चार लोगों की मौत हुई है। इस घटना ने सभी को झकझोर कर दिया है। बता दें कि इस घटना में फायर कमिर्यो ने रेस्क्यू अभियान द्वारा सभी को कार से बाहर निकाला।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish