कनाडा: भारत के साथ रिश्तों में लाएंगे सुधार: विदेश मंत्री अनीता आनंद

17
0 0
Read Time:2 Minute, 36 Second

ओटावा: कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के कार्यकाल में भारत और कनाडा के रिश्ते सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि अब कनाडा की नई सरकार इन रिश्तों को सुधारने की कोशिश कर रही है। इस कड़ी में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की कैबिनेट में विदेश मंत्री का पद संभाल रहीं अनीता आनंद ने हाल ही में यह दोहराया है कि कनाडा भारत के साथ संबंधों को ठीक करने की दिशा में काम कर रहा है। इस दौरान उन्होंने विश्वास दिलाया है कि कनाडा इन रिश्तों में निश्चित तौर पर सुधार लाएगा। इससे पहले भारतीय मूल की अनीता आनंद ने बीते दिनों भारत के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर से फोन पर बातचीत की थी। इस बातचीत के बाद अनीता आनंद ने कहा कि ओटावा भारत के साथ अपने बिगड़े हुए संबंधों को फिर से जोडऩे के लिए तत्पर है और वह इस दिशा में एक-एक कर कदम आगे बढ़ा रहा है।

अनीता ने दोनों देशों में उच्चायुक्तों की नियुक्ति से जुड़े सवाल के जवाब में कहा कि हम निश्चित रूप से एक एक कर कदम बढ़ा रहे हैं। अनीता आनंद ने खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या मामले पर बात करते हुए कहा है कि मामले की जांच चल रही है, लेकिन इस दौरान मार्क कार्नी की सरकार का लक्ष्य मोदी सरकार के साथ साझेदारी को फिर से बनाना है। बता दें कि भारत और कनाडा के रिश्ते सितंबर, 2023 में तब निचले स्तर पर पहुंच गए थे, जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कनाडा की संसद में खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का दोष भारतीय अधिकारियों पर लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि उनके पास निज्जर की मौत में भारतीय सरकारी अधिकारियों की संलिप्तता के विश्वसनीय सबूत हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish