देहरादून सिटीजन्स फोरम के ग्रीन एजेंडा पर राजनीतिक दलों का सकारात्मक रुख

0 0
Read Time:5 Minute, 21 Second

देहरादून: देहरादून सिटीजन्स फोरम (डीसीएफ) ने राज्य में नगर निकाय चुनावों को लेकर जारी किया गया अपना ग्रीन एजेंडा राजनीतिक दलों तक पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। अब तक बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी को एजेंडा का मसौदा सौंपा जा चुका है। देहरादून सिटीजन्स फोरम के अनुसार राजनीतिक दलों की ओर से ग्रीन एजेंडा को लेकर सकारात्मक रुख सामने आया है। विभिन्न दलों ने एजेंडे के ज्यादा से ज्यादा मुद्दों को अपने मेनिफेस्टो में शामिल करने का आश्वासन दिया है। इसके अलावा चुनाव के बाद भी इस मसौदे पर लगातार संवाद जारी रखने की बात कही है।

बीते 6 जनवरी को डीसीएफ ने प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में आम नागरिकों की ओर से राजनीतिक दलों के नाम पर 18 सूत्रीय ग्रीन एजेंडा जारी किया था। ग्रीन एजेंडा में मुख्य रूप से उत्तराखंड अर्बन विज़न 2025 मैनिफेस्टो बनाने और नियमित रूप से उसकी मॉनीटरिंग करने, 11 नगर निगमों का शहरी मैनिफेस्टो बनाने, चुने गये जनप्रतिनिधियों के नियमित प्रशिक्षण की व्यवस्था करने, शहरी क्लाइमेट एक्शन प्लान बनाने, वार्ड समितियों का गठन करने, शहरी योजनाओं के निर्माण और कार्यान्वयन में जन भागीदारी सुनिश्चित करने, स्थानिक योजनाएं बनाने, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने, जलवायु परिवर्तन की चुनैतियों का सामना करने के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने, ट्रैफिक, पार्किंग और पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि की व्यवस्था स्थापित करने की मांग की गई है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीसीएफ की ओर से कहा गया था कि ग्रीन एजेंडा का मसौदा सभी राजनीतिक दलों, सामाजिक और व्यापारिक संगठनों के साथ अन्य लोगों तक भी पहुंचाया जाएगा, ताकि इस पर शहर में सकारात्मक विमर्श शुरू हो सके और चुनाव जीतने वाले उम्मीदवार अपने-अपने शहरी निकायों में इस पर काम कर सकें। फिलहाल डीसीएफ ने तीन राजनीतिक दलों को ग्रीन एजेंडा का मसौदा पहुंचाया है। इनमें बीजेपी, कांग्रेस और यूकेडी शामिल हैं।

देहरादून सिटीजन्स फोरम के सदस्यों ने बीजेपी प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी और डॉ. देवेन्द्र भसीन से मुलाकात की और उन्हें ग्रीन एजेंडा का मसौदा सौंपा। इसी तरह कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, पार्टी के देहरादून मेयर उम्मीदवार वीरेन्द्र पोखरियाल और वरिष्ठ नेता अभिनव थापर आदि से मुलाकात की और ग्रीन एजेंडा का मसौदा सौंपा। उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री कार्यालय देवचंद्र उत्तराखंडी को भी ग्रीन एजेंडा का मसौदा सौंपा गया। पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात करने वालों में डीसीएफ की ओर से जगमोहन मेहंदीरत्ता, फ्लोरेंस पांधी, डॉ. विमल नौटियाल, सुनील नेहरू, मोंटी कोहली, अनूप नौटियाल, अनूप बडोला और संदीप बिजल्वाण शामिल थे।

पार्टी पदाधिकारियों से मिलने के बाद डीसीएफ के सदस्यों ने कहा कि सभी पार्टियों ने ग्रीन एजेंडा पर सकारात्मक रुख अपनाया है और न सिर्फ चुनाव में बल्कि चुनाव के बाद भी इन मुद्दों पर लगातार संवाद बनाये रखने की बात कही है। डीसीएफ के अनुसार देहरादून के मेयर पद के उम्मीदवारों के लिए अलग से एक और ग्रीन एजेंडा का मसौदा तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही उसे भी उम्मीदवारों तक पहुंचाया जाएगा। सदस्यों के अनुसार डीसीएफ का इरादा शहर में ऐसा वातावरण बनाना है ताकि न सिर्फ मेयर और पार्षद चुने जाने वाले लोग, बल्कि आम नागरिक भी यह समझ सकें कि किस तरह से पर्यावरण को साथ लेकर शहर का हरित और सस्टेनेबल विकास हो सके।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish