संदिग्ध हालत में कार में मिला महिला और पुरूष का शव

d 1
0 0
Read Time:3 Minute, 0 Second

देहरादून:  सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल रोड पर खड़ी कार में एक महिला और एक पुरुष का संदिग्ध हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर पहंुची पुलिस ने दो मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतकों के परिजनों से भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।

थाना राजपुर पुलिस को सूचना मिली की सहस्त्रधारा हेलीपैड के पीछे नागल वाली रोड पर एक मारुति वैन खड़ी है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा तो कार में एक व्यक्ति (50 वर्षीय) और एक महिला (45 वर्षीय) मृत अवस्था में सामान्य रूप से बैठे मिले। घटना की प्राथमिक जानकारी से पता चला कि वाहन मृतक का ही था। दोनों कांठ बांग्ला क्षेत्र के रहने वाले हैं और व्यक्ति वाहन चालक है, जबकि महिला विधवा है। थाना राजपुर प्रभारी पीड़ी भट्ट ने बताया है कि घटनास्थल के प्रारंभिक निरीक्षण में कोई संदिग्ध चीजें नहीं पाई गई हैं और दोनों मृत अवस्था में सामान्य रूप से गाड़ी में बैठे पाए गए। दोनों के परिजनों द्वारा घटना के संबंध में कोई आशंका जाहिर नहीं की गई है।

पुलिस को प्रारंभिक पूछताछ में जानकारी प्राप्त हुई की दोनों शराब का सेवन करते थे और घटना के समय गाड़ी का इग्निशन ऑन था। इसलिए प्रथम दृष्टया यह आशंका जताई जा रही है कि  दोनों द्वारा अत्यधिक शराब पीने और गाड़ी में एसी की गैस और तापमान के प्रभाव से दोनों की मौत हुई है। घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा भी किया गया, निरीक्षण के दौरान फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कोई भी संदिग्ध वस्तु,साक्ष्य नहीं मिले हैं। पुलिस द्वारा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish